Farrukhabad Kannauj News: कांवड़ यात्रा के मद़्देनजर 11 तक रूट डायवर्जन

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में सावन माह के कावड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए रूट डायवर्जन और चार पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की है। माल वाहकों के लिए 11 अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सभी मार्गों पर निर्देश दिए गए हैं कि माल वाहक उचित स्थान पर ही रुकें।

Farrukhabad Kannauj News: कांवड़ यात्रा के मद़्देनजर 11 तक रूट डायवर्जन

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सावन माह में कावड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात प्रबंधन को व्यवस्थित रखने के लिए रूट डायवर्जन सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही कांवड़ मेला के लिए चार पार्किंग स्थल भी बनाये गये हैं। शुक्रवार की रात से 11 अगस्त तक माल वाहकों के लिए रूट डायवर्जन सुनिश्चित किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थानेदारों को निर्देशित किया है कि जो व्यवस्था तय की गई हैं उसके अनुसार ही माल वाहक निकले। इस तरह से लागू रहेगी व्यवस्था

कन्नौज कानपुर मार्ग-

कन्नौज से फतेहगढ़ की ओर आने वाले माल वाहकों को गुरसहायगंज से ही छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

छिबरामऊ मार्ग-

छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से ही मैनपुरी के बेवर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

मैनपुरी मार्ग-

बेवर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहकों को बेवर में ही रोका जायेगा।

एटा मार्ग-

एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को विराहिमपुर अलीगंज बार्डर पर रोका जायेगा।

शाहजहांपुर/बरेली मार्ग-

शाहजहांपुर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को अल्लागंज, हुल्लापुर। ढाईघाट की ओर जाने वाले वाहनों को जरियनपुर में रोका जायेगा।

हरदोई मार्ग-

हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहकों को रूपापुर में रोका जायेगा।

यह बनाये गये पार्किंग स्थल

बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं मार्ग से पांचालघाट आने वाले छोटे वाहनों को वन चेतना केंद्र में पार्क कराया जायेगा।

नवाबगंज शमसाबाद लालगेट तिराहा, कादरीगेट और लकूला रोड से आने वाले छोटे वाहनों को दूध डेयरी से पहले एक गेस्ट हाउस में पार्क कराया जायेगा।

मिलेट्री चौराहा से कैंट मार्ग होते हुये आने वाले छोटे वाहनों को सोनू टाल में पार्किंग कराया जायेगा।

सामान्य प्रश्न

✦क्या कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन के लिए रूट डायवर्जन किया गया है?−
हाँ, कावड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन सुनिश्चित किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: कांवड़ यात्रा के मद़्देनजर 11 तक रूट डायवर्जन