कुत्ते को बचाने में पलटा भूसे से लदा ट्रैक्टर
Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
कमालगंज में एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर को असंतुलित कर दिया। इससे ट्रैक्टर पलट गया, लेकिन चालक जबर सिंह बाल-बाल बच गए। इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए।

कमालगंज।सड़क पर अचानक आये एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक असंतुलित हो गया और इससे भूसे से लदा ट्रैक्टर पलट गया जिसमें चालक बाल बाल बच गया। हरदोई जनपद के शाहाबाद से ट्रैक्टर चालक जबर सिंह भूसा लेकर आ रहा था। खुदागंज के पास जैसे ही ट्रैक्टर पहुंचे तभी सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ता को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। इसमें चालक जबर सिंह बाल बाल बच गया। कोई अन्य व्यक्ति भी हताहत नहीं हुआ है। आस पास के लोग मौके पर पहुंच गये।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


