आंधी से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Apr 07, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद के मानिकपुर गांव में तेज आंधी के कारण ट्रैक्टर पलटने से चालक मोहित की मौत हो गई। वह थ्रेसर लेने जा रहा था। आंधी से उसकी आंखों में धूल भर गई, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आंधी से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाने के मानिकपुर गांव के पास तेज आंधी का गुबार उठने से चालक असंतुलित हो गया और उसका ट्रैक्टर पलट गया जिसमें दबकर चालक की मौत हो गयी। इससे घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रायपुर गांव के बसंतलाल का 40 वर्षीय पुत्र मोहित अपने ट्रैक्टर से थ्रेसर लेने को सेंट्रल जेल चौराहा पर गया था। वहां से वापस लौट रहा था। जैतपुर मोड़ से दहेलिया होकर मानिकपुर के पास जैसे ही वह ट्रैक्टर लेकर पहुंचा कि तेज आंधी के साथ ही बारिश होने लगी। तेज आंधी से मोहित की आंखों में धूल भर गयी इससे मोहित असंतुलित हो गया और ट्रैक्टर पलट गया।

आस पास के लोगों को जानकारी हुयी तो लोग मौके की ओर दौड़ पडे़ और ट्रैक्टर के नीचे दबे मोहित को जैसे तैसे निकाला गया और मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहित के पिता बसंतलाल ने बताया कि इलाज के दौरान सोमवार की रात 12 बजे बेटे की मौत हो गयी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। बसंतलाल ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धूल का गुबार उठते ही ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत थ्रेसर लेकर लौट रहा था, घर में मचा कोहराम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।