राष्ट्र सम्मान को चोट पहुंचा रहे राहुल गांधी: जयवीर सिंह

Feb 27, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि एआई समिट में कांग्रेसियों का नग्न प्रदर्शन देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला था। उन्होंने फसल बीमा योजना में घपलेबाजी पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

राष्ट्र सम्मान को चोट पहुंचा रहे राहुल गांधी: जयवीर सिंह

फर्रुखाबाद। सूबे के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेसियों के नग्न प्रदर्शन पर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि राहुल गांधी राष्ट्र के सम्मान को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा फसल बीमा योजना में घपलेबाजी में शामिल गुनहगारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि एआई समिट में दुनिया भर के विकसित देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उस दौरान कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर जो नग्न प्रदर्शन किया उससे देश की गरिमा को ठेस पहुंची।

राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि पार्टी का विरोध तो सहन किया जा सकता है मगर देश के सम्मान को यदि आघात पहुंचेगा तो इसे देश स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि अपने देश के लोकतंत्र की खूबसूरती के कई उदाहरण मिलते हैं। अटल बिहारी बाजपेयी ने इंदिरा गांधी को पाकिस्तान के दो टुकड़े करवाने पर दुर्गा की संज्ञा दी थी। इस प्रकार के कई उदाहरण मिलते हैं। फसल बीमा योजना में अनियमितताओं के मसले पर अपनी बात रखते हुये कहा कि इसमें रिकवरी हो रही है तो यह अच्छी प्रोग्रेस है फिर भी जो जिम्मेदार होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।