गोवंश की चपेट में आये बाइक सवार छात्र, गंभीर
Farrukhabad-kannauj News - छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। तीनो छात्र पेपर देकर वापस लौट रहे थे। घायलों में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। इन

अमृतपुर, संवाददाता। बदायूं रोड पर शनिवार को गोवंश की चपेट में आने से तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। तीनो छात्र पेपर देकर वापस लौट रहे थे। घायलों में अमित कुमार निवासी अमरीपुर, शाहजहांपुर, संजीव, त्रिभुवन निवासी राजा रायपुर हैं। बदायूं रोड पर बासी अड्डे के नजदीक जब यह तीनो छात्र एक बाइक से पेपर देकर वापस लौट रहे थे तभी आवारा जानवर सामने आ गया जिससे बाइक सवार तीनो छात्र टकराकर गिर गये और घायल हो गये। घटना को देखते हुये आस पास के लोग दौडे। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
इनके घर वालों को भी जानकारी दी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


