सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में शमसाबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। पहले हादसे में हरिश्चंद्र राजपूत को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दूसरे में विजय कुमार और विकास कुमार की बाइक का वाहन से टक्कर हो गई। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है । पहली घटना में गांव गंगागंज निवासी हरिश्चंद्र राजपूत साइकिल से ढाई घाट रोड स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे । बिरियाडारा तिराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया । दूसरी घटना में विजय कुमार अपने साथी विकास कुमार के साथ बाइक से नोएडा से लौट रहे थे।
रजलामई के पास वाहन से टक्कर हो गई । जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों का इलाज निजी नर्सिंग होम में जारी है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


