ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभंते पर जानलेवा हमला करने में तीन गिरफ्तार

भंते पर जानलेवा हमला करने में तीन गिरफ्तार

बोधि पुस्तकालय एवं महासमता बौद्ध बिहार में एक सप्ताह पूर्व आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घुसकर बाउंड्री तोड़ दी थी। विरोध करने पर भंते पर फायरिंग कर दी गई थी। इसमें भंते बाल बाल बच गए थे। भंते चेतसिक...

भंते पर जानलेवा हमला करने में तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 30 May 2020 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बोधि पुस्तकालय एवं महासमता बौद्ध बिहार में एक सप्ताह पूर्व आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घुसकर बाउंड्री तोड़ दी थी। विरोध करने पर भंते पर फायरिंग कर दी गई थी। इसमें भंते बाल बाल बच गए थे। भंते चेतसिक बौद्ध ने इस मामले में पुलिस को खबर दी थी। मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। मुकदमे की जांच दरोगा सुनील कुमार सिसोदिया को सौंपी गई थी। जिन लोगों ने संकिसा में बाउंड्री गिराई उन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापे मार रही थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद कराए गए आदेश दुबे, योगेश, बृजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके जो और साथी हैं पुलिस उनको भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है जिससे कि यह लोग भी जल्द पकड़ में आ सकें। दरोगा ने बताया कि इन तीनो को न्यायालय भेजा गया जहां से इन्हें जेल भेज दिय गया है। जो लोग फरार हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें