परचून की दुकान से नगदी के साथ सामान निकाल ले गए चोर
Farrukhabad-kannauj News - शमसाबाद के गढ़ी मोहल्ले में एक परचून की दुकान में चोरी हुई। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और 15,500 रुपये की नगदी तथा सामान चुरा ले गये। दुकानदार ने अनुमान लगाया कि कुल नुकसान 1,30,000 रुपये हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पांच संदिग्ध दिखाई दिए।

शमसाबाद, संवाददाता। गढ़ी मोहल्ले की एक परचून की दुकान को शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाया । दीवार फांदकर घुसे चोर नगदी के साथ सामान निकाल ले गये। घटना को लेकर पुलिस को जानकार दी गयी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जुबैर खां की परचून की दुकान है। रात 10:30 बजे दुकान बंद करके वह घर चले आये। शनिवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो पीछे का गेट खुला हुआ मिला जिस पर उन्हें चोरी की आशंका हुयी। अंदर जाकर देखा तो गोलक से 15500 की नगदी, परचून का सामान गायब था। दुकानदार ने बताया कि चोरो ने दुकान में घुसकर 1 लाख 30 हजार का नुकसान किया है।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर दीवर फांदकर दुकान के पीछे से अंदर आये। घटना को देखते हुये आस पास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गये। जानकारी पुलिस को दी गयी। इस पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच की। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया जिसमें पांच संदिग्ध दुकान में घुसते दिखायी दिये। अब पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है। घटना से आस पास के दुकानदार भी परेशान हैं। अब पुलिस की टीम फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।परचून की दुकान से नगदी के साथ सामान निकाल ले गये चोरदीवार फांदकर घुसे, सीसीटीवी में हुये कैदपुलिस को घटना को लेकर दी गयी जानकारीफोटो 5परिचय- परचून दुकान में चोरी की घटना की जानकारी देता दुकानदार।कार के पहिये खोल ले गये चोरशमसाबाद।जयपुर निवासी मोहम्मद युुनुस शुक्रवार को कुइयां संत गांव में अपने रिश्तेदार इश्ताक मंसूरी के यहां आये थे। उन्होंने अपनी कार को गांव में एक ग्रामीण की जगह पर खड़ा कर दिया था। शनिवार की सुबह जब कार को लेकर जानकारी की गयी तो कार मौके पर नहीं थी। खोजबीन के दौरान कार गोविंदापुर गांव के पास खड़ी मिली लेकिन चोर उसके चारो पहिये खोल ले गये। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।नकावपोश मवेशी ले गयेशमसाबाद।पसियापुर निवासी विनोद कुमार की बकरी शुक्रवार की रात दरवाजे पर बंधी हुयी थी। रात में कार सवार नकाबपोश चोर पहुंचे और बकरी खोलक र ले गये। बकरी की कीमत करीब 15 हजार रुपया है। शनिवार की सुबह जब वह जागे तो बकरी को दरवाजे पर नहीं देखा। इस पर आस पास के लोगों को चोरी की जानकारी दी। घटना को लेकर पुलिस को खबर दी गयी है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


