ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में गोदाम का गेट तोड़कर अनाज चुरा ले गए चोर

फर्रुखाबाद में गोदाम का गेट तोड़कर अनाज चुरा ले गए चोर

फर्रुखाबाद। गोदाम का गेट तोड़कर शुक्रवार की रात चोर अनाज चुरा ले गए। चोरी को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई...

फर्रुखाबाद में गोदाम का गेट तोड़कर अनाज चुरा ले गए चोर
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 09 Oct 2021 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। गोदाम का गेट तोड़कर शुक्रवार की रात चोर अनाज चुरा ले गए। चोरी को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और कहा चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

कायमगंज के गंगा रोड पर पंकज गुप्ता की गल्ला गोदाम है रात में चोर पीछे की ओर से गोदाम का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। गोदाम के अंदर से सरसों, गेहूं और मक्का उठा ले गए। शनिवार की सुबह चोरी का पता चला तो इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। बताया गया कि चोर गोदाम से दो लारव से अधिक का अनाज ले गए हैं, घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें