Farrukhabad Kannauj News: गोदाम से तंबाकू की बोरियां चोरी

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज के नोनियमगंज मोहल्ले में तंबाकू कारोबारी का गोदाम चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने 27 अगस्त को गोदाम से तंबाकू की आठ बोरियां चुरा लीं, जिनकी कीमत करीब 15,000 रुपये है। पुलिस ने CCTV फुटेज देखी और मामले की जांच शुरू की है।

Farrukhabad Kannauj News: गोदाम से तंबाकू की बोरियां चोरी

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। नगर के नोनियमगंज मोहल्ला निवासी तंबाकू कारोबारी की घसिया चिलौली रोड के पास स्थित गोदाम से चोर तंबाकू की आठ बोरियां चोरी कर ले गए। चोरी गए तंबाकू से भरे बोरों की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पुलिस को घटना से जुड़े कुछ सुराग मिले हैं। नितिन कौशल ने बताया कि 26 अगस्त को वह गोदाम में काम निपटाने के बाद रात में उसे बंद कर घर चले गए थे। 27 अगस्त को गोदाम पहुंचे और अंदर रखी तंबाकू की बोरियों को देखा तो कुछ बोरे कम मिले।

उन्होंने आसपास छानबीन की तो गोदाम के पीछे तंबाकू बिखरी पड़ी दिखाई दी। उन्हें चोरी होने का शक हुआ। जांच करने पर आठ बोरी तंबाकू गायब मिली। शुक्रवार को उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोदाम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कारोबारी के अनुसार चोरों ने छत अथवा गोदाम के पीछे की ओर से अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है। कारोबारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: गोदाम से तंबाकू की बोरियां चोरी