दो सर्राफ समेत तीन दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - दहशत में हथियापुर के बाजार में चोरों का धावा, पुलिस जांच को पहुंची फोटो 6 परिचय- चोरी को लेकर जानकारी करती पुलिस। फोटो 7 परिचय- चोरी की जांच करने प

दो सर्राफ समेत तीन दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की चोरी

फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर से सटे हथियापुर के बाजार में गुरुवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने दो सर्राफ समेत तीन दुकानों से लाखों का माल उड़ा लिया। एक दुकान में चोरी का असफल प्रयास किया। वारदात से दुकानदार घबराये हुए हैं। पुलिस चौकी भी बनी हुई है इसके बाद भी घटना हो गई। इससे पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठ रहे। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हथियापुर के बाजार में शहर के जोगराज स्ट्रीट मोहल्ला निवासी मनोज कुमार वर्मा की सर्राफ की दुकान है। गुरुवार की रात 7:30 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चल आए।

रात में मौका पाकर चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर जाकर तिजोरी तोड़ दी। चोर दुकान से साढ़े सात ग्राम सोना, 960 ग्राम चांदी, नाक की बाली, पायल, झुमका, पुराना कतरन समेत करीब पांच लाख के जेवर ले गये। साथ ही 16 हजार की नगदी भी ले गए। चोरों ने दुकान के अंदर लॉक भी तोड़ डाले।शहर के दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी दिनेश चंद्र वर्मा की इसी बाजार में सर्राफ की दुकान है। वह शाम 5:30 बजे दुकान बंद कर घर चले आए थे। रात में चोरों ने इनकी भी दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से 450 ग्राम चांदी, 950 ग्राम सोना, 3 चांदी के सिक्के ले गये हैं। इनके यहां करीब चार लाख की चोरी हुई है जबकि 20 हजार रुपये ले गए। इसी बाजार में सिलइया गांव निवासी अनुराग वर्मा की रेडीमेड की दुकान है।50 पैंट, 60 जैकेट और प्रिंटर मशीन ले गएचोर 50 पैंट, 60 जॉकेट, एक प्रिंटर मशीन के साथ 1000 की नगदी ले गये हैं। इनके यहां से करीब 60 हजार का नुकसान हुआ है। शिवम वर्मा की सर्राफ दुकान को चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया इसमें चोर असफल रहे इस पर भाग गए। शुक्रवार की सुबह सात बजे बाजार में एक साथ तीन दुकानों में चोरी की जानकारी जब दुकानदारों को हुई तो बड़ी संख्या में दुकानदार मौके पर पहुंच गये। दुकानदारों ने घटना की जानकारी मऊ दरवाजा थाना पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष, सीओ, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिन दुकानों में नुकसान हुआ उन पर जाकर जानकारी की। चोरी के खुलासे का भरोसा दिया गया है।बाजार में नहीं होता गश्त, चोरी पर बिफरे दुकानदारफर्रुखाबाद, संवाददाता।हथियापुर के बाजार में एक रात में तीन दुकानों से चोरी से दुकानदार खासे नाराज हैं। अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर दुकानदारों ने आवाज उठायी और पुलिस सुरक्षा को लेकर बिफर गये। बोले यहां रात में गश्त नहीं होता है। जबकि चौकी भी बनी हुयी है। इसके बाद भी चोरी हो रही हैं। इस तरह से पुलिस के यहां रहने से क्या फायदा जबकि यहां से प्रमुख मार्ग भी निकला हुआ है। रात में लोगों का आना रहता है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा पर खुलकर उंगली उठायी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि पूर्व में भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। उस बीच चौकी खोलने की बात हुयी थी तो उसमें हम लोगों ने सहयोग किया था। चौकी भी खुल चुकी है लेकिन इसके बाद भी घटनायें नहीं रुक रही हैं। इससे दिक्कतें हो रही हैं।चोरी की वारदातों का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द सभी मामलों का खुलासा किया जाएगा।अभय वर्मा, सीओफोटो 6परिचय- चोरी को लेकर जानकारी करती पुलिस।फोटो 7परिचय- चोरी की जांच करने पहुंचे सीओ सिटी अभय वर्मा।फोटो 8परिचय- टूटी तिजोरी दिखाता दुकानदार मनोज वर्मा।एक दुकान में चोरी का प्रयास असफल, वारदात से दुकानदार दहशत मेंहथियापुर के बाजार में चोरों का धावा, पुलिस ने घटनास्थल पर की जांच

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।