घर से निकले युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घर से निकले एक युवक का शव बुधवार की सुबह गांव के नजदीक पेड़पर लटका पाया गया। इससे परिवार में कोहराम च गया। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव निवासी...
घर से निकले एक युवक का शव बुधवार की सुबह गांव के नजदीक पेड़पर लटका पाया गया। इससे परिवार में कोहराम च गया। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव निवासी शिवशंकर के यहां बचपन से उनका साला प्रदीप सिंह निवासी जरारा, थाना गोकुलबेहटा, जिला हरदोई रह रहा था। मंगलवार की शाम वह घर से तुसौर गांव में प्रोग्राम करने के लिए गया हुआ था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया।
सुबह को उसका शव महमदपुर गढ़िया निवासी जयप्रकाश के खेत में खड़े आम के पेड़ में चुनरी से फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंचे और घटना को लेकर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा सुबोध कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी की जा रही है। पता यह भी चला है कि प्रदीप का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी पर प्रदीप के बड़े भाई अशोक भी यहां पहुंच गए। घर वालों ने बताया कि प्रदीप चार भाई बहनों में छोटा था। बचपन में ही मां और बाप का निधन हो गया था। ऐसे में प्रदीप को शिवशंक र ने बचपन से रखा जबकि अशोक अपनी बहन सरोज के पास रहा। घटना को लेकर परिवार के लोगों का रो रोकर बुराहाल है।