फर्रुखाबाद । हिन्दुस्तान संवाद
तीन घरों के ताले तोड़कर चोर नगदी और जेवर के साथ कीमती सामान उड़ा ले गए। घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। नगला दमू निवासी पुष्पादेवी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की रात अपने घर में सोई हुई थी।
इस बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। बक्सों के कुंडे तोड़े, अलमारी तोड़ी, जिससे मंगल सूत्र, तोड़ियां, कुंडल, सोने की जंजीर, घर के कपड़े, बर्तन, 29 हजार रुपए नगद ले गए। करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। चोरों ने सुरेश और देवेंद्र के घर को भी निशाना बनाया। इनके घर से कोई सामान नहीं ले जा सके। चोरी को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने इसमें कार्रवाई का भरोसा दिया। दरोगा शिशुपाल सिंह ने जाकर जांच पड़ताल की। घर में बिखरे सामान को लेकर परिवार के लोग भी खासे परेशान रहे।