राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन
फर्रुखाबाद, संवाददाता। बढ़पुर देवी मंदिर में शनिवार की रात हुये देवी जागरण में भक्ति...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 22 Oct 2023 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें
फर्रुखाबाद, संवाददाता।
बढ़पुर देवी मंदिर में शनिवार की रात हुये देवी जागरण में भक्ति रस की छटा बिखरी। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी के साथ पहुंचकर आरती की। कानपुर से आये कलाकारों ने मातारानी के भजन सुनाये। दूर दूर से लोग बड़ी संख्या में भजन सुनने के लिए पहुंचे। भक्तगण माता रानी के भजनों पर खूब झूमे। माता की झांकी भक्तों को खूब भायी। सचिन कटियार, अमन, अंकुर कटियार, ने व्यवस्थाओं पर नजर रखी। रविवार की सुबह माता रानी की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
