ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्राधिकरण के सचिव ने एप के माध्यम से किशोर संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

प्राधिकरण के सचिव ने एप के माध्यम से किशोर संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। संवाददाता विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप सिंह ने राजकीय संप्रेक्षण गृह...

प्राधिकरण के सचिव ने एप के माध्यम से किशोर संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 21 Jan 2022 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप सिंह ने राजकीय संप्रेक्षण गृह जखा का एप के माध्यम से किया। सचिव ने किशोर अपचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्हें निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का हकदार बताया गया। किशोर अपचारियों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया गया। तंबाकू सेवन न करने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस बीच 22 जनवरी को आयोजित होन वाली पारिवारिक विशेष लोक अदालत कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के कारण अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी गयी है। वहीं यदि कोई बच्चा निराश्रित अवस्था में प्राप्त होता है तो प्राधिकरण की हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर 9889686427, 9580420352, 7705915133 है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें