ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबारिश के दौरान छत गिरी, बाल-बाल बचे लोग

बारिश के दौरान छत गिरी, बाल-बाल बचे लोग

बारिश के दौरान कायमगंज के पितौरा में एक घर की छत गिरने से परिवारीजन बाल-बाल बच गए। मलबे में दबकर उनका हजारों रुपए का सामान दबकर नष्ट हो गया। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांवव पितौरा निवासी जुबैर...

बारिश के दौरान छत गिरी, बाल-बाल बचे लोग
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 30 Aug 2017 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश के दौरान कायमगंज के पितौरा में एक घर की छत गिरने से परिवारीजन बाल-बाल बच गए। मलबे में दबकर उनका हजारों रुपए का सामान दबकर नष्ट हो गया। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांवव पितौरा निवासी जुबैर खां व उनकी मां ताहिरा बेगम घर में थे। दोपहर लगभग 3 बजे अचानक कमरे की छत भरभरा कर ढह गई। जिसमें वह दोनों बाल बाल बच गए। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़े। जुबैर ने बताया कि कुछ देर पहले ही वह दोनों लोग कमरे से निकलते थे। उनका कच्चा मकान है। बारिश के कारण कमरे की छत गिर गई। छत से गिरने से उनकी लोहे की अलमारी, तख्त, टीवी व घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें उन्हें लगभग 35 हजार का नुकसान हो गया। मामले की जानकारी पीड़ित ने तहसील प्रशासन को दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें