ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपढ़ाया गया पाठ, बेटा और बेटी में फर्क न करें

पढ़ाया गया पाठ, बेटा और बेटी में फर्क न करें

मिशन शक्ति अभियान पर जिला प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। नोडल अधिकारी डा.ख्याति गर्ग ने यहां लोगों को बेटा और बेटी में फर्क न करने का पाठ पढ़ाया। कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की जरूरत है।...

पढ़ाया गया पाठ, बेटा और बेटी में फर्क न करें
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 19 Oct 2020 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मिशन शक्ति अभियान पर जिला प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। नोडल अधिकारी डा.ख्याति गर्ग ने यहां लोगों को बेटा और बेटी में फर्क न करने का पाठ पढ़ाया। कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की जरूरत है। महिलाओं कें अपराधों पर

भी अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा प्रधान, कार्य्त्रिररयां, मीना मंच से जुड़ी शिक्षिकाएं, आशाएं और महिला कांसटेबल उपलब्ध रहे। नोडल अधिकारी ने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा। नारी सुरक्षा के लिए मनचलों पर कार्रवाई कर नारी शक्ति को सुरक्षा दी जा रही है। सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। उन्होंने उपस्थित लोगोसं से कहा कि यदि कहीं पर महिला उत्पीड़न की घटना की जानकारी मिले तो बिना संकोच के महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावरलाइन नंबर 1090, यूपी 112, चाइल्ड लाइन 1098 और 1076 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। नोडल अधिकारी ने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। इसके बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। डीपीओ भारत प्रसाद भी साथ रहे। कमालगंज के नरायनपुर गढ़िया गांव गईं जहां पर महिला समूह का हौसला बढ़ाया। यहां पर समूहो की महिलाएं मोमबत्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं। कांशीराम डिग्री कालेज निनौआ में छात्राओ ंसे संवाद किया। फतेहगढ़ के पीडी कालेज में बालिकाओं को संबोधित किया। उन्होंने कविता के माध्यम से कहा कि हम नारी हैँ इसका मतलब यह नहीं कि हम किसी से कम हैं। छात्राओं के मन की बात को भी सुना। कुछ छात्राओं ने अपनी आपबीती भी बताई। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। यहां पर शक्ति मंच का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष अंशिका सिंह, सचिव नैनसी पांडेय और शक्ति मंच की नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य संघमित्रा भास्कर, सह समन्यक गीता देवी और सर्वेश शाक्य को बनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें