बड़ी बेरहमी से की गयी थी वृद्ध दंपत्ति की हत्या
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद। कायमगंज के कूंचा मोहल्ले में गुरुवार को वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर दी गयी

फर्रुखाबाद। कायमगंज के कूंचा मोहल्ले में गुरुवार को वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर दी गयी थी। शुक्रवार को वृद्ध पुरुषोत्तम कौशल और उनकी पत्नी पुष्पा कौशल के शव का फतेहगढ़ में डॉक्टरो की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पुष्पा की हत्या जहां नाक, मुंह दबाकर की गयी तो वहीं पुरुषोत्तम कौशल की हत्या गला दबाकर की गयी है। डॉ.राणा प्रताप और दीपक कटारिया ने शव का पोस्टमार्टम किया। पचास-पचास मिनट दोनों के पोस्टमार्टम में समय लगा। एक दिन पहले मौत होना पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को लेकर परिजन चले गये। इस दौरान पुलिस की टीम भी रही। इसके बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



