ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभोर तीन बजे से ही पहुंचे बैंक, फिर भी लौटे खाली हाथ

भोर तीन बजे से ही पहुंचे बैंक, फिर भी लौटे खाली हाथ

आधार कार्ड बनवाने और संसोधन करवाने को लेकर समस्या बढ़ती ही जा रही है। लोग दर दर भटक रहे हैं। मगर उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। जरूरी कार्यो के लिए भी आधार कार्ड नहंी बन पा रहे हैं। स्थिति यह...

भोर तीन बजे से ही पहुंचे बैंक, फिर भी लौटे खाली हाथ
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 12 Oct 2020 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

आधार कार्ड बनवाने और संसोधन करवाने को लेकर समस्या बढ़ती ही जा रही है। लोग दर दर भटक रहे हैं। मगर उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। जरूरी कार्यो के लिए भी आधार कार्ड नहंी बन पा रहे हैं। स्थिति यह है कि लोग सुबह तीन बजे ही बैक या फिर डाकघर में पहुंच रहे हैं। जिससे कि उनका सबसे पहले आधार कार्ड बन जाए। इसके बाद भी अब एक और नया सिस्टम लागू कर दिया गया है। टोकन देने के बाद दस और पंद्रह दिन आगे की तारीख दी जा रही है। सुबह को सिंडिकेट बैंक क बढ़पुर शाखा के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। रोड से लोग जब निकले तो उन्हें पता लगा कि यह लोग आधार कार्ड के लिए लगे हुए हैं। यहां पर मौजूद कई लोगों ने बताया कि तीन बजे ही यहां पर आ गए थे। जिससे कि उनका टोकन के लिए पहला नंबर आ जाए। अब तो पहला नंबर आने के बाद भी उसी दिन आधार कार्ड बनने या फिर सही होने की स्थिति नहीं है। पहले तो यह काम हो जाता था। यहां पर मौजूद दिल्ली ख्याली कूंचा के सतेंद्र ने बताया कि पिछले कई दिनों से वे यहां पर आधार कार्ड में संशोधन कराने को पहुंच रहे हैं। मगर यहां पर इतनी भीड़ हो रही है कि उनका नंबर ही आना मुश्किल हो रहा है। राजेश, राजीव ने बताया कि सुबह 8 बजे भी यहां पर पहुंचे। इस समय तक यहां पर 30 से 40 लोग जमा थे। ऐसे हालत में वे लोग बहुत परेशान हो गए हैं। अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फतेहगढ़ कचहरी में डाकघर में आधार कार्ड समय से न बनने से हल्ला हो रहा है। यहां पर वकीलों के दबाव में जरूर काम हो रहा है। मगर अब भीड़ के चलते आगे आगे एक माह तक की तारीखें दी जा रही है। खासतौर पर छात्रवृत्ति और पेंशन के लाभार्थी परेशान हैं। जिलाधिकारी ने जो आदेश किया था उस पर भी अमल नहीं किया जा रहा है। कुछ डाकघरों में मशीन खराब होने की अभी भी बहानेबाजी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें