ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकिसानों को उत्तम गन्ने की प्रजाति बोने की दी सलाह

किसानों को उत्तम गन्ने की प्रजाति बोने की दी सलाह

गन्ना विकास विभाग की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय गोष्ठी में किसानों को उत्तम गन्ने की प्रजाति बोने की सलाह दी गई। किसानों को किस तरीके से जैव उर्वरक का प्रयोग करें इसको लेकर भी जानकारी दी गई। नवाबगंज...

किसानों को उत्तम गन्ने की प्रजाति बोने की दी सलाह
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 24 Feb 2018 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

गन्ना विकास विभाग की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय गोष्ठी में किसानों को उत्तम गन्ने की प्रजाति बोने की सलाह दी गई। किसानों को किस तरीके से जैव उर्वरक का प्रयोग करें इसको लेकर भी जानकारी दी गई। नवाबगंज ब्लाक के नगला वेग में आयोजित गोष्ठी में मृदा वैज्ञानिक रामनगीना सिंह ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड उर्वरकों के प्रयोग व जैव उर्वरक को लेकर किसानों को जागरूक किया। डाक्टर सुशील कुमार ने राष्ट्रीय हरित अभिकरण के नियमों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाने की आवश्यकता है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उमाकांत द्विवेदी ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए शीघ्र प्रजाति बोने की किसानों को सलाह दी। कहा कि उत्तम प्रजातियों का किसान बोएं जिससे उन्हें लाभ होगा। ट्रेंच विधि के अन्तर्गत बुवाई करने और सह फसल मूंद, उर्द, मूंगफली आदि लेने का सुझाव दिया। प्रचार प्रभारी अमरनाथ पांडेय ने इफ्को के कृषि निवेश और जैव उर्वरक बीज रसायन और जिंक की उपलब्धता की जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें