बंधक बनाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Apr 19, 2026 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - शोरी छूटकर घर पहुंची। घटना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थाशोरी छूटकर घर पहुंची। घटना में मुकदमा दर्ज क

बंधक बनाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

जहानगंज, संवाददाता। बहला फुसलाकर युवक एक किशोरी को ले गया फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मुश्किल से किशोरी छूटकर घर पहुंची। घटना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को जानकारी दी कि 18 अप्रैल की रात 8:30 बजे उसकी 13 वर्षीय बेटी गांव के एक बुलावे में जाने के लिए घर से निकली थी। गांव निवासी प्रतीक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और बलपूर्वक बेटी को बंधक बना लिया। जब बेटी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो मैने अपने देवर के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की।

इस बीच जब मैंने अपने मोबाइल की काल डिटेल देखी तो अंतिम काल आरोपी प्रतीक की मिली। संदेह होने पर जब आरोपित से संपर्क किया गया। रात 1:30 बजे पुत्री वापस मिली। उसके कपड़े फटे हुए थे और वह सहमी हुई थी। उसने रोते हुए बताया कि प्रतीक उसे जबरन पानी की टंकी के पास ले गया। जहां जबरिया दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। बेटी जैसे-तैसे उसके चंगुल से भागकर आई।रात में की हीला हवाली, देरी से लिखा मुकदमायुवक के पिता को उठाकर की जानकारी, छोड़ाजहानगंज, संवाददाता। पुलिस के भी क्या कहने। रात में जब किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत उसके घर वालों ने थाने पहुंचकर पुलिस से की तो ऐसे में पुलिस की टीम ने छापा मारा और आरोपित के पिता को पकड़कर थाने ले आई। सुबह को उसे घर जाने दिया। इस पर किशोरी के चाचा ने विरोध जताया। जब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की गयी तब जाकर इसमें मुकदमा लिखा गया। किशोरी के घर वाले काफी घबराए हैं। उनका आरोप है कि आरोपित धन बल और राजनीतिक रूप से संपन्न हैं और एक वकील के करीबी हैं। निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर भी वह सवाल खड़े कर रहे हैं।यह है पूरा मामलारात में जब किशोरी परिजनों को नही मिली तो परिजन घबरा गए। किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है और एक विद्यालय में पढ़ती है। गांव में ही एक बुलावे में शामिल होने वह गई थी। घर पर उसकी मां अकेली थी। जब वह वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। पांच घंटे बाद जब परिजनों को किशोरी मिली तो पूरी हकीकत सामने आई। रात में पुलिस को जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक रामबाबू मौके पर पहुंचे और जिस युवक पर आरोप था उसके पिता को पकड़कर थाने लाए। उससे जानकारी की फिर छोड़ दिया गया। इस बीच किशोरी के चाचा को पता चला तो विरोध जताया। कहा कि क्यों छोड़ दिया गया है। इस पर इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा दिया। चाचा बोले कि रात में ही रिपोर्ट के लिए तहरीर दी गई थी। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। ऐसे में घर वाले परेशान हुये। इसके बाद परिजन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचे। घटना की जानकारी दी गयी। इस पर पूरे मामले को लेकर सीओ को भेजा गया फिर चाचा को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। किशोरी के घर वालों का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे और मेडिकल कराया जाये।कोटघटना को लेकर जो शिकायत मिली उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। परिवार के द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।पूनम अवस्थी, प्रभारी निरीक्षकपानी की टंकी के पास ले गया था, जान से मारने की दी धमकीकिशोरी के घरवाले बोले आरोपित धनबल और राजनीतिक रूप से संपन्न इसलिए छोड़ा

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।