ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशतेंदुए को पकड़ने के लिए उदयपुर गांव में कानपुर से आई टीम

तेंदुए को पकड़ने के लिए उदयपुर गांव में कानपुर से आई टीम

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद उदयपुर गांव के खेतों में छिपे तेंदुए से ग्रामीण खासे घबराए...

तेंदुए को पकड़ने के लिए उदयपुर गांव में कानपुर से आई टीम
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजTue, 01 Dec 2020 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद

उदयपुर गांव के खेतों में छिपे तेंदुए से ग्रामीण खासे घबराए हुए हैं। मंगलवार को कानपुर चिड़ियाघर से यहां पहुंची टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।

मुख्य वन संरक्षक कानपुर मंडल ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा। दोपहर में मुख्य वन संरक्षक केके सिंह, डीएफओ पीके उपाध्याय को साथ लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने तेंदुए को लेकर ग्रामीणों से जानकारी की। पद चिन्हों को भी देखा। राधेश्याम से भी उन्होंने जानकारी की। क्योंकि इनके ही मवेशी को जंगली जानवर ने मार दिया था। तेंदुआ किस तरह का है इसकी ग्रामीणों से फोटो दिखाकर पहचान भी कराई गई। लोगों ने कहा कि चेहरा मोटा है, गर्दन पर बाल हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने अन्य कई जानकारियां भी सामने रखीं। मुख्य वन संरक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि जब वह बाहर की ओर जाएं तो गर्दन पर मुखौटा लगा लें। खुले में शौच न जाएं। बाहर की ओर निकलें तो टोली बनाकर जाएं। टीम जंगली जानवर को पकड़ने के लिए अपना काम कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं चिड़ियाघर से डॉक्टर आरके सिंह की देख रेख में एक टीम ने गांव में पहुंंचकर डेरा डाल दिया है। डीएफओ ने बताया कि डॉक्टर सिंह जल्द ही जंगली जानवर के बारे में पता लगा लेंगे। टीम अभी यहीं पर रुकेगी। उन्होंने भी ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा। कहा कि घबराएं न अब जो जंगली जानवर है उसका पता लगाने के लिए टीम काम कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें