शिक्षक नेताओं ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक एनपी सिंह को ज्ञापन दिया गया। शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। एक अन्य घटना में, नमन और अशोक नामक दो दोस्त बाइक से यात्रा करते समय घायल हो गए।

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के नेतृत्व में शनिवार को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक एनपी िसंह को ज्ञापन दिया गया। शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर नवाबगंज के प्रबंधक ने संगठन के कहने पर शिक्षकों का वेतन बिल प्रस्तुत कर दिया है। इस अवसर पर शैलेंद्र दुबे मौजूद रहे। शिक्षक नेताओं ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी नमन कुमार अपने दोस्त अशोक कुमार के साथ शनिवार को बाइक से फतेहगढ़ किसी काम से गए थे।
दोपहर करीब 12.45 बजे बिजली घर भोलेपुर के पास बाइक फिसलने से दोनों दोस्त घायल हो गए। घायलों ने पास के ही नर्सिंग होम में इलाज कराया। बाइक की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाइक फिसलने से दोस्त घायल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



