Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsTeachers Found Neglecting Duties as Kids Play Pay Increments Halted in Farrukhabad
अध्यापक मोबाइल चलाने में व्यस्त, बच्चे खेलने में मस्त

अध्यापक मोबाइल चलाने में व्यस्त, बच्चे खेलने में मस्त

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक जांच टीम ने विद्यालयों में शिक्षकों की अनियमितता पकड़ी। शिक्षक मोबाइल चलाने और आराम करने में व्यस्त थे, जबकि बच्चे खेल रहे थे। एक शिक्षक अनुपस्थित पाई गईं। बीएसए ने सात शिक्षकों की एक दिन की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया और शिक्षामित्रों के मानदेय पर भी रोक लगाई है।

Feb 06, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद। शिकायत पर जांच करने गई टीम ने विद्यालयों में शिक्षकों की अनियमितता पकड़ी। शिक्षक, शिक्षामित्र मोबाइल चलाने व आराम करने में व्यस्त थे तो बच्चे खेलने में मस्त थे। एक शिक्षक अनुपस्थिति पाई गईं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सात शिक्षकों की एक दिन की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए। वहीं शिक्षामित्रों के मानदेय पर शिक्षा व्यवस्था सुधरने तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दारापुर में शिक्षण व्यवस्था बदहाल होने की शिकायत बीएसए से की गई थी। बीएसए ने जांच के लिए बीईओ मोहम्मदाबाद व शमसाबाद को निर्देश दिए थे। बीते दिनों जांच टीम में शामिल दोनों बीईओ विद्यालय जांच करने के लिए पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विद्यालय में कक्षा एक में पंजीकृत 23 बच्चों में छह, दो में 15 के सापेक्ष चार, तीन में 15 के सापेक्ष तीन, चार में 24 के सापेक्ष चार व कक्षा पांच में पंजीकृत 33 के सापेक्ष पांच बच्चे उपस्थिति थे। सभी बच्चे विद्यालय परिसर में खेल रहे थे। प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र सिंह गाड़ी में बैठे आराम कर रहे थे, जबकि सहायक अध्यापक सत्यदेव वर्मा, अंजू सिंह, अंजली, अनुपम गौतम, शिक्षामित्र अरुणा देवी, मंजू कुशवाहा व पुनीता देवी मोबाइल चला रहे थे। सहायक अध्यापक सविता गौतम अनुपस्थित थीं। उन्होंने ऑनलाइन अवकाश भी नहीं ले रखा था। विद्यालय में कोई भी शिक्षक व शिक्षामित्र पढ़ाते नहीं मिला। सहायक अध्यापक अंकित कटियार भी नहीं थे। बताया गया कि वे बीएलओ ड्यूटी पर गए हैं। छात्र उपस्थिति रजिस्टर देखा गया तो किसी भी कक्षा का रजिस्टर पूर्ण नहीं था। उपस्थिति रजिस्टर में 16, 17 व 19 जनवरी को विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। किसी भी शिक्षक के पास शिक्षक डायरी नहीं मिली। माह दिसंबर में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियां भी प्रधानाध्यापक नहीं दिखा सके। इससे लगता है कि विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा ही नहीं कराई गई। जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक सत्यदेव वर्मा, अंजू सिंह, अंजलि, अनुपम गौतम, अंकित कटियार, सविता गौतम की एक वेतन वृद्धि पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। विद्यालय में शिक्षण गुणवत्ता में सुधार न होने तक शिक्षामित्र अरुणा देवी, मंजू कुशवाह, पुनीता देवी का मानदेय रोका गया है। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि अनियमितताओं में शिक्षकों व शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अध्यापक मोबाइल चलाने में व्यस्त, बच्चे खेलने में मस्त - जांच करने गई टीम ने निरीक्षण के दौरान पकड़ी शिक्षकों की अनियमितता - बीएसए ने सात शिक्षकों की एक वेतन वृद्धि व शिक्षामित्रों का मानदेय रोका