
कक्षा में खड़े होने पर शिक्षक ने छात्र के गाल पर जड़े थप्पड़
Farrukhabad-kannauj News - शमसाबाद में एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा 10 के छात्र को बगैर किसी कारण थप्पड़ मारा और लोहे की स्केल से मारपीट की। छात्र की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने जांच का आश्वासन दिया है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर मारपीट करते हैं।
शमसाबाद, संवाददाता। कक्षा में खड़े होने पर एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने छात्र के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। यही नही लोहे की स्केल से मारपीट कर दी। इसको लेकर परिजनों ने थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने इसमें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। एक गांव का छात्र एक निजी विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। बुधवार की सुबह वह पढ़ने के लिए हर रोज की तरह विद्यालय गया हुआ था। जहां वह कक्षा कक्ष में खड़ा हो गया। इस पर विद्यालय के एक शिक्षक ने बगैर किसी कारण उसके थप्पड़ जड़ दिया। यही नही लोहे की स्केल से मारपीट भी कर दी।
इसको लेकर छात्र ने घरवालों को जानकारी दी। परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे। बहन ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकराने के िलिए थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका छोटा भाई एक निजी शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 का छात्र है। भाई का पैर किसी भी समय सुन्न हो जाता है। जब वह सुबह पढ़ने के लिए कक्ष में था तो वहां उसका पैर सुन्न हो गया। इस पर बगैर जानकारी किए हुए एक शिक्षक ने भाई के साथ मारपीट की । बहन का आरोप है कि शिक्षक आए दिन मारपीट करते हैं और रंजिश मानते हैं। उसने थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि एक बहन ने अपने भाई के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की है। इसको लेकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




