नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

कायमगंज, संवाददाता। एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने शव लेकर पहुंचते ही मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मौत बीमारी के कारण हुई है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

कायमगंज, संवाददाता। एक नवविवाहिता की सूरत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति शव लेकर जब पहुंचा तो मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मायके पक्ष का आरोप

कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा चौकी के भकुसा गांव निवासी पुष्पेंद्र , गुजरात प्रांत के सूरत में मजदूरी करता है और अपनी पत्नी निर्मला के साथ वहीं रहता था। मंगलवार को निर्मला की मौत हो गई। बुधवार को पुष्पेंद्र अपनी पत्नी का शव लेकर फर्रुखाबाद पहुंचा, जहां सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग जनपद शाहजहाँपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कुनिया शाह नजीरपुर निवासी चेतराम अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। बेटी का शव देखकर परिजन बिलख पड़े और उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। पिता चेतराम ने बताया कि मेरी बेटी निर्मला ,एक दिसंबर को पुष्पेंद्र के साथ चली गई थी। इन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। पुष्पेंद्र उनके पहले से ही रिश्तेदार है। इसलिए पुलिस को उस समय सूचना नहीं दी गई थी। वह पुष्पेंद्र के साथ सूरत में रह रही थी। वहीं पर बेटी की मौत हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

उधर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मायके पक्ष की शिकायत पर तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार अनवर हुसैन मोर्चरी पहुंचे जहां उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतका की मौत बीमारी के कारण हुई है। मायके पक्ष की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में मृतका का नाम क्या है?
मृतका का नाम निर्मला है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।