Farrukhabad Kannauj News: घर पहुंचे अधेड़ की मौत
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में 60 वर्षीय संजय शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनका शव शनिवार सुबह घर में मिला। परिवार ने बताया कि संजय शराब के आदी थे और पिछले दो दिनों से भोजन नहीं कर रहे थे। उनका चचेरा भाई उन्हें तख्त पर मृत अवस्था में पाया और अस्पताल ले गया, जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला पल्ला जटवारा निवासी 60 वर्षीय संजय शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह चचेरे भाई ने उन्हें घर में तख्त पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संजय शुक्ला अविवाहित थे। उनके भाई अतुल शुक्ला और बहन सपना भी परिवार में हैं। परिजनों के अनुसार बहन सपना उनके पास ही रहती थी और खाना बनाती थी। पिता अरविन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि संजय को शराब पीने की काफी लत थी। वह अक्सर सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देते थे।
दोस्तों के साथ भी शराब पीते थे। पिता के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे संजय शराब पीकर घर आए थे। पिछले दो दिनों से उन्होंने खाना भी नहीं खाया था और केवल शराब पी रहे थे। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे चचेरे भाई विवेक ने उन्हें तख्त पर पड़ा देखा। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजनों को जानकारी दी गई। इसके बाद पिता उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां का नाम स्वर्ण देवी है। संजय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अत्यधिक शराब पीने के कारण उनकी हालत लगातार खराब रहती थी। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए।


