भाषण और एकल काव्य पाठ में निवेदिता रहीं अव्वल
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में भारतीय महाविद्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाषण, काव्य और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। निबंध में कामिनी, भाषण में निवेदिता अवस्थी और काव्य पाठ में भी निवेदिता ने पहले स्थान हासिल किए।

फर्रुखाबाद। भारतीय महाविद्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय भाषण, काव्य और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़पुर और राजेपुर ब्लाक के महाविद्यालय व इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालयों में भारतीय महाविद्यालय, बद्री विशाल कालेज, मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ, डीएन कालेज और इंटर कालेजों में राजकीय इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़, राजकीय बालिका इंटर कालेज, नारायण आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज, दयानंद इंटर कालेज अमृतपुर, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकापुर, म्युनिसिपल इंटर कालेज, मोहनलाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज, माता चंद्रावती इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभा किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ की 12 की कामिनी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर जीआईसी फर्रुखाबाद के कक्षा 9 के छात्र अजय कुमार व तृतीय स्थान पर जीआईसी फतेहगढ़ के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र निमिष कुमार मिश्रा रहे। भाषण प्रतियोगिता में बद्री विशाल कालेज की परास्नातक की छात्रा निवेदिता अवस्थी प्रथम स्थान पर, राजकीय महाविद्यालय निनौआ के स्नातक के छात्र आदित्य रतन शाक्य द्वितीय स्थान पर और भारतीय महाविद्यालय के स्नातक की छात्रा रजनी यादव व बद्री विशाल कालेज की छात्रा यशिका मिश्रा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में बद्री विशाल पीजी कालेज की छात्रा निवेदिता अवस्थी प्रथम, एनकेपी इंटर कालेज की छात्रा अवन्या साध द्वितीय और दयानंद इंटर कालेज अमृतपुर की छात्रा पल्लवी अग्निहोत्री तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में डा. शालिनी, डा. अनामिका सक्सेना रही। नोडल अधिकारी व भारतीय पाठशाला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रमन प्रकाश के अलावा संतोष कुमार कटियार, डा. आलोक बिहारी लाल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



