232 छात्र संख्या वाले 44 स्कूलों में होगा विशेष सम्मान समारोह

Mar 01, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में 232 छात्रों वाले 44 विद्यालयों में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 2.86 लाख का बजट प्राप्त हुआ है। प्रत्येक विद्यालय को 6500 रुपये दिए जाएंगे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।

232 छात्र संख्या वाले 44 स्कूलों में होगा विशेष सम्मान समारोह

फर्रुखाबाद। जनपद के 232 छात्र संख्या वाले 44 विद्यालयों में विशेष सम्मान समारोह के आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए जनपद को 2.86 लाख का बजट मिला है। प्रति विद्यालय 6500-6500 धनराशि भिजवाई जाएगी। शासन ने आदेश दिए हैं कि 232 छात्र संख्या वाले स्कूलों में विशेष सम्मान समारोह के आयोजन किए जाएं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले, स्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे के अभिभावकों व संबंधित विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य भी सम्मानित किए जाएंगे।

विशेष सम्मान समारोह के पीछे शासन का उद्देश्य है कि इससे बच्चों का उत्साह तो बढ़ेगा ही। साथ ही अभिभावकों और एसमएसी सदस्य भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। जिले के 44 विद्यालय 232 छात्र संख्या वाले हैं, जिनमें विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए जिले को 2.86 लाख का बजट आवंटित कर दिया गया है। प्रति विद्यालय 6500-6500 रुपये खर्च किए जाएंगे। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि विशेष सम्मान समारोह के लिए 2.86 लाख का बजट प्राप्त हो गया है। जल्द ही विद्यालयों के खातों में धनराशि भिजवाई जाएगी। खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित करवाएं। गौरतलब है कि जनपद में 1576 परिषदीय विद्यालय हैं। 232 छात्र संख्या वाले 44 स्कूलों में होगा विशेष सम्मान समारोह - प्रति विद्यालय खर्च किए जाएंगे 6500-6500 रुपये, 2.86 लाख का बजट मिला

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।