Farrukhabad Kannauj News: जमीन बेचने को लेकर बेटे ने ईंट से कुचलकर पिता को मार डाला

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया जब बेटे ने खेत बेचने को लेकर पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी, शराब के नशे में था और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Farrukhabad Kannauj News: जमीन बेचने को लेकर बेटे ने ईंट से कुचलकर पिता को मार डाला

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रोहिल्ला में रविवार रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में बेटे ने खेत बेचने को लेकर हुए विवाद में अपने पिता की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

घटनाक्रम

रोहिल्ला निवासी रामदास की रात करीब एक बजे उनके पुत्र श्याम सिंह उर्फ रामू ने ईट से वार कर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी श्याम सिंह शराब पीने का आदी था और अक्सर अपने पिता पर खेत बेचकर रुपये देने का दबाव बनाता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

सोमवार की सुबह घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी तथा अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया घटना के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेटे ने बाप की ईंट से वार कर हत्या की है ।

सामान्य प्रश्न

फर्रुखाबाद में हत्या का मामला कब हुआ?
यह मामला रविवार रात को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsFarrukhabad Kannauj News: जमीन बेचने को लेकर बेटे ने ईंट से कुचलकर पिता को मार डाला