ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशससुर को जलाकर मार देने पर दामाद गिरफ्तार

ससुर को जलाकर मार देने पर दामाद गिरफ्तार

ससुर को जलाकर मार डालने वाले दामाद को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। उससे एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में दामाद ने बताया कि वह अपनी बेटी की तरफदारी करते थे जिसके चलते उन्हें...

ससुर को जलाकर मार देने पर दामाद गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 07 Nov 2020 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

ससुर को जलाकर मार डालने वाले दामाद को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। उससे एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में दामाद ने बताया कि वह अपनी बेटी की तरफदारी करते थे जिसके चलते उन्हें ठिकाने लगाया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 9 जून को नैगवां गांव निवासी कुंदनलाल अपनी झोपडी में सो रहे थे तभी पेट्रोल छिड़ककर झोपड़ी में आग लाग दी गई थी जिसमें वृद्ध कुंदनलाल गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें इलाज के लिए सैफई के अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में वृद्ध के पुत्र शैलेंद्र ने अपने जीजा साहब सिंह निवासी नगला उम्मेद के खिलाफ पिता की हत्या किए जाने का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने इसमें जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि बचने के लिए साहब सिंह भाग गया है। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि वृद्ध कुंदनलाल की हत्या उसके दामाद साहब सिंह ने की है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में साहब सिंह से जानकारी मिली है कि वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। इस पर उसकी पत्नी अपने पिता को जानकारी देती थी जिस पर ससुर कुंदनलाल विरोध करते थे। इसी के चलते कुंदनलाल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और वह जब झोपड़े में सो रहे थे पेट्रोल छिड़ककर आग लाग दी जिससे वह जल गए थे और बाद में मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपित के पास से तमंचा बरामद किया गया है। पसियापुर के पास से इसकी गिरफ्तारी की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें