Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsSolidarity among Revenue Officers in Farrukhabad after Tragic Death of Lekhpal
तहसीलों में फतेहपुर की घटना को लेकर लेखपाल बिफरे, धरना

तहसीलों में फतेहपुर की घटना को लेकर लेखपाल बिफरे, धरना

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक लेखपाल की मौत के बाद तीनों तहसीलों के लेखपाल एकजुट हुए। उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और धरना दिया। लेखपालों ने मांग की कि मृत लेखपाल की मां को आर्थिक सहायता दी जाए और अधिकारियों के प्रति बेहतर व्यवहार किया जाए। यह एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन था।

Nov 28, 2025 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहपुर जिले में एक लेखपाल की जो मौत हुयी उस घटना को लेकर जिले की तीनो तहसीलों में लेखपालों ने एकजुटता को लेकर हुंकार भरी। धरना देकर लेखपाल बिफर गये। अपनी मांगो को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। सदर तहसील में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष महेश्वर सिंह की देखरेख में लेखपालों ने दिन भर धरना दिया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लेखपाल काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। फतेहपुर की घटना पर चर्चा की गयी। कहा गया कि अधिकारियों के बदले व्यवहार के परिणामस्वरूप फतेहपुर में लेखपाल की हृदय विदारक मौत हुयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसआईआर डयूटी के नाम पर उसे छुट्टी नही दी गयी। यह ठीक नहीं है। लेखपाल पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। वहां की घटना से सभी लेखपाल आहत हैं। लेखपालों ने मांग की कि वहां के पीसीएस अधिकारी का नाम अज्ञात के स्थान पर एफआईआर में नामजद किया जाये। मृत लेखपाल की मां को पचास लाख की आर्थिक सहायता दी जाये। एक सदस्य को सरकारी नौकरी में लिया जाये । एसआईआर की तिथि आगे बढ़ायी जाये। अधीनस्थ कर्मचारियों और लेखपालों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये और बैठक की जाए। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने बताया कि एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन था। इसके चलते जिले की तीनो तहसीलों में लेखपालों ने दिन भर धरना दिया। अब प्रदेश नेतृत्व से जो निर्देश मिलेगा उसके अनुसार आगे फैसला लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि अमृतपुर, कायमगंज में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। फतेहपुर की घटना से सभी लेखपाल दुखी हैं।