Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsSocial Welfare Minister Aseem Arun to Visit Farrukhabad on UP Day Multiple Crime Reports Filed
आज आएंगे मंत्री असीम अरुण

आज आएंगे मंत्री असीम अरुण

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण 24 जनवरी को यूपी दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। मोहम्मदाबाद में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की है। वहीं, दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Jan 23, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद। सूबे के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण 24 जनवरी को जनपद भ्रमण पर हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मंत्री 24 जनवरी को यूपी दिवस के अवसर पर मेला श्री रामनगरिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। घर वालों ने चोरी के आरोप में पकड़कर सौंपा मोहम्मदाबाद। पिपरगांव निवासी एक ग्रामीण के घर चोरी की घटना हो गयी। परिजन घर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया जिससे वह बेहोश हो गयी। इस पर पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद जब कोई कार्रवाई नही की तो घर वालो ने चोरी में शामिल युवक को पकड़कर सौंप दिया।

अब चार लोग पुलिस की निगरानी में हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। झगड़ा करने में चार के खिलाफ मुकदमा फर्रुखाबाद। कटरी ऊगरपुर निवासी जदुनाथ ने बृजेश समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस इसमें जांच कर रही है। दुष्कर्म में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट फर्रुखाबाद। एक महिला ने एक क्षेत्र के रहने वाले सत्यपाल और जयवरन समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। इसके साथ ही साथ मोबाइल तोड़ देने की भी जानकारी दी है। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। दहेज उत्पीड़न की दर्ज करायी गयी रिपोर्ट मोहम्मदाबाद। एक महिला ने एक क्षेत्र के रहने वाले अपने पति सुधांशु समेत 11 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि पांच लाख की मांग की जा रही थी। इसको लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । कर्पूरी ठाकुर की आज मनाएंगे जयंती फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 24 जनवरी को पार्टी कार्यालय आवास विकास में सुबह 10 बजे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर गोष्ठी आयोजित करेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के लिए अरविंद कश्यप को प्रभारी बनाया गया है। डीएम ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए फर्रुखाबाद।डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सीएमओ अवनींद्र कुमार आदि मौजूद रहे। छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की फर्रुखाबाद। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बच्चों के साथ मिलकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किए। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।