स्मार्ट मीटर के पेंच में फंसे उपभोक्ता, 1300 की बत्ती कटी
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में स्मार्ट मीटर लगवाने का खामियाजा 1300 उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। होली पर बिजली कटने से हड़कंप मच गया। विभाग ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट यूपीपीसीएल एप डाउनलोड करने का संदेश भेजा। कई उपभोक्ताओं ने स्वयं रिचार्ज किया और आपूर्ति पुनः चालू हुई।

फर्रुखाबाद। स्मार्ट मीटर लगवाए जाने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। जिले के 1300 उपभोक्ताओं की बिजली बकाएदारी में काट दी गई। होली पर बिजली कटते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही विभाग ने उपभोक्ताओं के मोबाइल पर स्मार्ट यूपीपीसीएल एप डाउनलोड करने का मैसेज भेजा। किसी ने स्वयं रिचार्ज किया तो किसी ने पड़ोसियों से रिचार्ज करवाया, जिसके बाद आपूर्ति चालू हुई। जनपद में लगभग 60 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की है। शनिवार को 1300 स्मार्ट मीटर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा से निगेटिव बैलेंस (बिल बकाया) होने के कारण बंद हो गए, जिससे बिजली गुल हो गई।
होली जैसे पर्व पर बत्ती गुल होते ही उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें जानकारी दी गई कि स्मार्ट यूपीपीसीएल एप डाउनलोड कर उससे रिचार्ज करें (बिल जमा)। आधा से एक घंटा में आपूर्ति चालू हो जाएगी। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर संदेश भेजकर कहा गया कि महीने जितना बिल आता है, उसके हिसाब से रिचार्ज करने पर आपूर्ति शुरू हो जाएगी। राजीव गांधी नगर के संजय सिंह गौर ने तो स्मार्ट एप डाउनलोड कर रिचार्ज कर लिया, जिससे उनकी आधा घंटा में बिजली चालू हो गई। गंगानगर के राजकुमार ने बताया कि उन्होंने पड़ोसी राहुल से कहकर अपना रिचार्ज कराया। अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ता यूपीपीसीएल का स्मार्ट एप डाउनलोड कर एक बार अपनी आईडी व पासवर्ड बनाएं। एप को लागइन करने के बाद वे लोग रिचार्ज (बिल जमा) कर लें। रिचार्ज होने के आधा से एक घंटे बाद आपूर्ति चालू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर पर बकाएदारी होने पर उपभोक्ता की बिजली स्वयं गुल हो जाएगी, जो रिचार्ज करने पर चालू हो जाएगी। स्मार्ट मीटर के पेंच में फंसे उपभोक्ता, 1300 की बत्ती कटी - विभाग ने उपभोक्ताओं के मोबाइल पर स्मार्ट यूपीपीसीएल एप डाउनलोड करने का भेजा संदेश - उपभोक्ताओं ने स्वयं तो पड़ोसियों से कहकर रिचार्ज करवाया, तब चालू हुई आपूर्ति
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


