कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
शमसाबाद के नगला नान गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 16 जून तक होगा। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल हुई। पंडित प्रभात त्रिपाठी ने महर्षि सुखदेव के जन्म का प्रसंग सुनाया, जिससे भक्त भावविभोर हो गए।

शमसाबाद । नगला नान गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन 16जून तक किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर सुबह भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोष के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल पहुंची। श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान विश्व दत्त अग्निहोत्री एवं प्रीति अगिनहोत्री हैं। कथा का वाचन नीमसारधाम से पधारे पंडित प्रभात त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन उन्होने महर्षि सुखदेव के जन्म का प्रसंग विस्तार से सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान की भक्ति और सत्संग से मानव जीवन का कल्याण संभव है।
सुखदेव जन्म प्रसंग का मार्मिक वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा पंडाल में मौजूद श्रोताओं ने भक्ति रस का आनंद लिया और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


