बारिश से तार टूटे, पोल गिरे
बिगड़ उससे बिजली की आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा । कहीं तार टूटे तो कहीं तेज हवा के झोंकों से बिजली के खंभे टूट गए । ऐसे में आधा दर्जन से अधिक उपकेंद्रों

फर्रुखाबाद ।मौसम का जो मिजाज शुक्रवार की भोर जो बिगड़ उससे बिजली की आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा । कहीं तार टूटे तो कहीं तेज हवा के झोंकों से बिजली के खंभे टूट गए। ऐसे में आधा दर्जन से अधिक उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली के लिए इंतजार करना पड़ा । सुबह 3:15 बजे के करीब बारिश के बीच जहानगंज , जरारी और पहला के बिजली उपकेंद्र बंद हो गए। ऐसे में ग्रामीणों को आपूर्ति के लिए इंतजार करना पड़ा। कई जगह तार टूट गए थे तो कहीं पेड़ की टहनियों लाइन पर रख गई थी । इसे आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत हुई । जहानगंज की आपूर्ति जहां दोपहर एक 1 बजे चालू हुई तो वहीं जरारी में सुबह 11 बजे और पहला की सुबह 10 बजे सुबह आपूर्ति बहाल हुई । इस पर उपभोक्ताओं को राहत मिली । एसडीओ रवि पांडे ने बताया कि आंधी बारिश के चलते जो दिक्कत आई थी उसमें कई जगह लाइन ट्रिप हो गई थी कहीं पेड़ गिर गए थे उसको सही कर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है । अब कहीं कोई दिक्कत नहीं रही है।
बिजली की मुख्य लाइन में फाल्ट
वहीं दूसरी ओर गंगापार में सुबह को बिजली की मुख्य लाइन में 7:30 बजे फाल्ट आ गया जिसके चलते राजेपुर ,सलेमपुर और अमृतपुर के बिजली केंद्र बंद हो गए । इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा । सुबह 9 बजे के करीब बिजली कर्मियों की टीम ने पेट्रोलिंग करके आपूर्ति बहाल की तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली । राजेपुर तिराहे के पास एक पोल तिरछा हो गया जिसे ठीक करने का काम चला। एसडीओ विनोद शुक्ला ने बताया कि आंधी बारिश से आपूर्ति बिगड़ी थी लेकिन उसे ठीक कर दिया गया और आपूर्ति बहाल कर दी गई । कमालगंज क्षेत्र में भी बिजली को लेकर दिक्कत रही । साहबगंज ,संकिसा के क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ा। नवाबगंज के ग्रामीण क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं को बिजली के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा । ग्रामीण आपूर्ति को लेकर गर्मी में परेशान हो रहे हैं। उधर शहर में भी बिजली की आपूर्ति बारिश के चलते सुबह को बिगड़ गई । दिनभर ट्रिपिंग चलती रही। हालांकि बिजली निगम की टीम पेट्रोलिंग करने के लिए निकली जहां दिक्कत थी उसे सही किया गया और आपूर्ति बहाल कर दी गई ।
टूटा तार: चार घंटे बिजली संकट, कादरीगेट-नरकसा तक हाहाकार
फर्रुखाबाद। लिंजीगंज पुलिया के पास सुबह बिजली लाइन का तार टूटने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली चार घंटे तक गुल रही। सुबह करीब 7 बजे अचानक तार टूटकर गिर गया, जिससे लिंजीगंज, अंबेडकर नगर, नरकसा, कादरीगेट समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। नलों में पानी नहीं आया, इनवर्टर जवाब दे गए और दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई ने बताया कि तेज हवा और जर्जर तारों के कारण फाल्ट आया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग जर्जर तारों को समय से नहीं बदलता, जिससे आए दिन फाल्ट होते हैं। व्यापार मंडल ने कहा कि बार-बार बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित हो रहा है। अंबेडकर नगर के निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो धरना देंगे।
मुख्य लाइन का केबल बॉक्स फटा, 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित
शमसाबाद। तेज बारिश और तेज हवा के कारण लुधईया बिजली केंद्र के पास मुख्य लाइन के केबल बॉक्स में फाल्ट आने से हजियापुर और हुसैनपुर विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह करीब 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक दोनों उपकेंद्र बंद रहने के कारण लगभग 200 गांवों में बिजली गुल रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। हजियापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 90 गांव और हुसैनपुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग 110 गांव कई घंटों तक अंधेरे में रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने से घरेलू उपभोक्ताओं को पेयजल, पंखे और अन्य आवश्यक उपकरणों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं किसानों को सिंचाई कार्य प्रभावित होने से परेशानी उठानी पड़ी। अवर अभियंता जुनेद आलम ने बताया कि तेज बारिश और हवा के चलते मुख्य लाइन के केबल बॉक्स में फाल्ट आ गया था, जिसे विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद ठीक कर लिया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद हजियापुर और हुसैनपुर दोनों विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई है।
बारिश में बिगड़ी बिजली तार टूटे पोल गिरे
आधा दर्जन बिजली उपकेंद्रों के उपभोक्ता हुए परेशान
शहर में भी रही बिजली की ट्रिपिंग करना पड़ा इंतजार
शहर से देहात तक आपूर्ति पर रहा असर
फोटो 13
परिचय जहानगंज क्षेत्र में आंधी के कारण टूटे पड़े तार ।
फोटो 14
परिचय नेकपुर में लाइन ठीक करने का हो रहा काम ।


