रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

Nov 28, 2025 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भीषण जाम लग गया, जिससे लोग घंटों फंसे रहे। ट्रेन गुजरने के कारण फाटक बंद था। फाटक खुलते ही वाहनों की होड़ मच गई, जिससे अव्यवस्था फैल गई। स्कूलों की छुट्टी के कारण स्थिति और बिगड़ गई। लोग रेलवे और ट्रैफिक पुलिस से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

कायमगंज, संवाददाता रेलवे क्रॉसिंग के पास भीषण जाम लग गया। लोग घंटों फंसे रहे। फाटक खुलते ही वाहनों की होड़ मुसीबत बन गई नगर के रेलवे रोड स्थित पश्चिमी केबिन के पास शुक्रवार दोपहर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक ट्रेन गुजरने के कारण पश्चिमी रेलवे फाटक बंद था। जैसे ही फाटक खुला, वाहनों को तेजी से निकालने की होड़ मच गई। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर लोग गलत तरफ से निकलने लगे, जिससे पूरे मार्ग पर अव्यवस्था फैल गई और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी होने के चलते बच्चों से भरी बसें भी मौके पर पहुंच गईं, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गर्मी और धूप में खड़े लोगों का धैर्य जवाब देने लगा। महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे जाम में फंसे परेशान रहे। कई वाहन चालकों को अपने वाहन पीछे करना पड़ा, तब कहीं जाकर एक तरफ रास्ता बना और धीरे-धीरे जाम खुल सका। राहगीरों का कहना है कि रेलवे रोड पर जाम की समस्या कोई नई नहीं है। रेलवे फाटक के खुलते ही हर दिन इसी तरह अव्यवस्थित भीड़ देखने को मिलती है। लोगों ने रेलवे और ट्रैफिक पुलिस प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।