Farrukhabad Kannauj News: दिल्ली रोड पर आवागमन ने बढ़ा दी भारी मुसीबत

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: से दिल्ली रोड पर भीषण जाम फोटो 12 परिचय- दिल्ली रोड पर जसमई के पास खोदी गयी सड़क। फोटो 13 परिचय- मुख्य रोड पर लगा लंबा जाम। फर्रुखाबाद, संवाददाता। दि

Farrukhabad Kannauj News: दिल्ली रोड पर आवागमन ने बढ़ा दी भारी मुसीबत

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गयी है। कायमगंज बाई पास और जसमई के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बंद कर दिया गया और पुलिया का निर्माण शुरू कराया गया है इससे वैकल्पिक रास्ते पर भीषण जाम की स्थिति हो रही है। पूरे दिन बाईपास मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस कर्मियों के भी पूरे दिन हाथ पांव फूले रहे। कायमगंज बाईपास मार्ग पर जसमई के पास पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी थी। इसको लेकर संभावित खतरे को देखते हुये आवागमन बंद कर काम शुरू कराया गया है। पहले दिन पीडब्लूडी की ओर से बुलडोजर से पुलिया का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया जिससे कि लोग जबरन वाहन न निकाल सकें।

इसके बाद बैकल्पिक रास्ते से वाहनों को गुजारा गया। वैकल्पिक रास्ता जसमई दरवाजा से बजरिया मार्ग होकर जाता है। जो कि काफी सकरा है। इस वजह से वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। दो तरफ तो वाहन निकलना काफी कठिन हो रहा है। गुरुवार को पूर्वान्ह से ही इस रोड पर अफरा तफरी जैसी स्थिति रही। सकरे मार्ग पर एक एक वाहन पुलिस की निगरानी में निकाला गया। इस वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। कायमगंज रोड पर जाने वाले वाहन दिल्ली रूट की कई रोडवेज बसें काफी इंतजार के बाद इस रूट से निकल सकीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वैकल्पिक रास्ते को तो पहले सही कराया जाता इसके बाद पुलिय का निर्माण होता। वैकल्पिक रास्ते पर सिंगल वाहन ही गुजर सकता है। डबल वाहन गुजरना काफी कठिन है। पूरे दिन यहां पर अफरा तफरी जैसा माहौल रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: दिल्ली रोड पर आवागमन ने बढ़ा दी भारी मुसीबत