चटख धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें ,पारा 40 डिग्री पार

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। अस्पतालों में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को धूप से बचने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

चटख धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें ,पारा 40 डिग्री पार

फर्रुखाबाद। गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी रही कि सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग छांव की तलाश करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों शुष्क और गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साफ आसमान और नमी की कमी के कारण सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

आने वाले दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि की संभावना जताई गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है।उल्टी, दस्त और बुखार के रोगी बढ़ेसरकारी और निजी अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप से बचाव बेहद जरूरी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने, अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी है। लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।बाजार पर भी पड़ रहा गर्मी का असर ,दोपहर में सड़कों पर कम भीड़ भाड़शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गयादोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह डॉक्टर ने दीफोटो 5परिचय धूप में छाता लगा कर जाते हुए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।