वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक युवक बाइक से जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक का इलाज जारी है।
फर्रुखाबाद। वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कलुआपुर के सामने दिल्ली मार्ग पर शाम के समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शाम के समय युवक किसी कार्य से बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
घायल अनूप कुमार निवासी परमनगर थाना नवाबगंज को परिवार के लोग इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए हैं । ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील यादव ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



