उपायुक्त उद्योग, एक्सईएन बिजली समेत दस अफसरों को नोटिस
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में आईजीआरएस के निस्तारण में अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को बैठक में 10 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि...
फर्रुखाबाद, संवाददाता। आईजीआरएस के निस्तारण में घोर लापरवाही बरती जा रही है। अफसर आवेदक से संपर्क भी नही कर रहे हैं। सोमवार को आईजीआरएस के निस्तारण से संबंधित बैठक में डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने लापरवाही बरतने वाले उपायुक्त उद्योग, तहसीलदार अमृतपुर, एक्सईएन बिजली समेत दस अफसरों को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में हुयी बैठक में डीएम ने कहा कि आवेदकों से वार्ता न किया जाना अनुशासनहीनता है। तहसीलदार अमृतपुर, कायमगंज, उपायुक्त उद्योग, बीडीओ राजेपुर एक्सईएन आवास विकास, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण, एक्सईएन बिजली, पूर्ति निरीक्षक अमृतपुर, सीडीपीओ कमालगंज, नवाबगंज को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अफसर रोजाना आफिस पहुंचकर आईजीआरएस चेक करें। निस्तारण भी अपनी निगरानी में ही करायें। सभी अफसर शिकायतकर्ताओं से स्वयं बात करें। शिकायत डिफाल्टर होने से तीन दिन पूर्व आईजीआरएस पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आख्या अपलोड करें। एडीएम को निर्देश दिए कि जिन अफसरों की लापवाही से डिफाल्टर संदर्भ का निस्तारण नही हो सका है और जनपद की रैकिंग प्रभावित हुयी है उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए। सही जवाब न मिले तो कठोर कार्रवाई करें। इस दौरान सीडीओ विनोद कुमार गौड़ आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




