ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Feb 27, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज के गांव वघोरा निवासी अरजेश कुमार बाइक से अपने मामा के घर जा रहे थे, तभी रक्षपालपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरजेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

कायमगंज। थाना नवावगंज क्षेत्र के गांव वघोरा निवासी अरजेश कुमार बाइक से अपने मामा के घर दारापुर जा रहे थे। रास्ते मे गांव रक्षपालपुर चौराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। उधर मौका पाकर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगो व 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।