जिला जेल के वरिष्ठ लिपिक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद की जिला जेल में वरिष्ठ लिपिक प्रेम कुमार श्रीवास्तव की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। 57 वर्षीय प्रेम कुमार लंबे समय से किडनी और लिवर की बीमारी से ग्रसित थे। उनके परिवार में शोक की लहर है।

जिला जेल के वरिष्ठ लिपिक की मौत

फर्रुखाबाद। जिला जेल फतेहगढ़ में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात प्रेम कुमार श्रीवास्तव का सोमवार को बीमारी के चलते लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। उनकी हालत अचानक बिगड़ने पर जेल प्रशासन द्वारा उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बाराबंकी जिले के थाना व कस्बा बंकी निवासी प्रेम कुमार श्रीवास्तव (57) पिछले 13 वर्षों से जिला जेल में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह लंबे समय से किडनी और लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई।

इसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें जेल की एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन और जेल कर्मी दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था करने में जुटे थे, तभी उनकी सांसें थम गईं। पत्नी नीता श्रीवास्तव और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके दो बेटे अमन श्रीवास्तव और मयंक श्रीवास्तव हैं। बड़े बेटे अमन ने बताया कि उनके पिता परिवार में सबसे बड़े थे। जेल कर्मियों ने बताया कि प्रेम कुमार अपने सरल स्वभाव और कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ बाराबंकी ले गए ।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।