पीएम श्री विद्यालयों में रखे जाएंगे सुरक्षाकर्मी

Apr 06, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - श्री विद्यालयों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक सुरक्षाकर्मी को 12 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। शासन ने सुश्री विद्यालयों में सुरक्षा क

पीएम श्री विद्यालयों में रखे जाएंगे सुरक्षाकर्मी

पीएम श्री विद्यालयों में रखे जाएंगे सुरक्षाकर्मी फर्रुखाबाद। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक सुरक्षाकर्मी को 12 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। शासन ने सुरक्षाकर्मी रखे जाने के आदेश दिए हैं। पीएम श्री विद्यालयों मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सुरक्षाकर्मियों के हवाले रहेगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षाकर्मी रखे जाने के आदेश दिए हैं। प्रांतीय रक्षक दल व अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रति विद्यालय दो-दो सुरक्षाकर्मी रखे जाएंगे। यह शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे।

सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से स्कूल में चोरी की घटनाएं रुकेंगी। साथ ही छात्र-छात्राओं की भी सुरक्षा होगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह व बीएसए विश्वनाथ सिंह ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती किए जाने के आदेश मिले हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।