Farrukhabad Kannauj News: अब नई सुरक्षा किट में दिखेंगे पालिका के सफाई कर्मी

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा किट और वर्दी का वितरण शुरू हुआ है। 700 वर्दी नगर पालिका द्वारा दी जा रही हैं। वर्दी में हेलमेट, रिफ्लेक्टर जैकेट, वाटरप्रूफ बूट, ग्लब्स और मास्क शामिल हैं। यह पहल कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए है।

Farrukhabad Kannauj News: अब नई सुरक्षा किट में दिखेंगे पालिका के सफाई कर्मी

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर को साफ स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मी अब नई और सुरक्षित किट में नजर आएंगे। नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा किट के साथ वर्दी वितरण शुरू कर दिया गया है।

वर्दी की विशेषताएं

पहले चरण में 700 वर्दी नगर पालिका में आ चुकी हैं, जिनका वितरण शुरू करा दिया गया है। नगर पालिका का कहना है कि सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों को कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है। नाली नालों की सफाई कूड़ा उठाने और सड़कों पर झाड़ू लगाने के दौरान धूल, बदबू, संक्रामक कचरा और हादसों का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए इस बार वर्दी को पूरी तरह सुरक्षा के मानकों पर तैयार कराया गया है। नई वर्दी में सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के सभी जरूरी उपकरण शामिल हैं। किट में एक मजबूत हेलमेट दिया गया है ताकि सिर पर चोट से बचाव हो सके।

किट में शामिल सामान

साथ ही रिफ्लेक्टर वाली जैकेट दी गई है जिससे रात या सुबह के अंधेरे में काम करते समय वाहन चालकों को सफाई कर्मी दूर से ही दिखाई दे सकें। इसके अलावा पैरों की सुरक्षा के लिए ऊंचे वाटरप्रूफ बूट दिए गए हैं जिससे नाली के गंदे पानी और कीचड़ से बचाव होगा। हाथों के लिए मजबूत ग्लब्स और मुंह नाक को धूल व संक्रमण से बचाने के लिए मास्क भी किट में शामिल किया गया है। पालिका अधिकारियों ईओ ने बताया कि यह पहल सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा दोनों के लिए है।

कर्मियों की प्रतिक्रिया

अक्सर देखने में आता है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने से कर्मी बीमार हो जाते हैं या चोटिल हो जाते हैं। नई वर्दी से उनकी पहचान भी अलग होगी और लोग भी सफाई कर्मियों के प्रति अधिक सम्मान दिखाएंगे। फिलहाल 700 कर्मचारियों को वर्दी दी जा रही है इसके बाद बाकी बचे कर्मचारियों के लिए भी वर्दी मंगाई जाएगी। सफाई कर्मियों में नई वर्दी मिलने से खुशी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦फर्रुखाबाद में सफाई कर्मियों को कितनी वर्दियाँ दी जा रही हैं?−
फर्रुखाबाद में सफाई कर्मियों को 700 वर्दियाँ दी जा रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: अब नई सुरक्षा किट में दिखेंगे पालिका के सफाई कर्मी