कार ने टक्कर मारी, घायल
Mar 05, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad-kannauj News - कमालगंज। कार की टक्कर से एक ग्रामीण घायल हो गया। सीएचसी में उसकी हालत

कमालगंज। कार की टक्कर से एक ग्रामीण घायल हो गया। सीएचसी में उसकी हालत को गंभीर देखते हुये लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। श्रंगीरामपुर का राजू किसी काम से जा रहा था। एक तेज रफ्तार कार ने उनके पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए। आस पास के लोगों ने राजू को सीएचसी में पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिस कार ने दुर्घटना की वह भी मौके पर खड़ी मिली। पुलिस कार के बारे में जानकारी जुटा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


