ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलिंटर गिरने से ग्रामीण घायल

लिंटर गिरने से ग्रामीण घायल

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद नगला दलजीत सिंह गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा होते...

लिंटर गिरने से ग्रामीण घायल
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 24 Jan 2021 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद

नगला दलजीत सिंह गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। पुराने मकान का लिंटर तोड़ते समय नीचे आ गिरा जिससे एक ग्रामीण इसमें दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आस पास के ग्रामीणों की मौके पर काफी देर तक भीड़ रही।

राजीव गंाव के ही रघुनंदन का पुराना मकान तोड़ रहा था। तभी अचानक मकान का लिंटर नीचे आकर गिर गया जिससे राजीव मलबे में दब गया। चीख पुकार की आवाज पर आस पास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने मलबे से राजीव को निकाला। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखकर उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें