Farrukhabad Kannauj News: बारिश में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद में लगातार बारिश के कारण मोहल्ला गढ़ी में आदिल और नदीम के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई अंदर नहीं था। इसी प्रकार, समैचीपुर चितार में भी बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई सामान मलबे में दब गए।

Farrukhabad Kannauj News: बारिश में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी

Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । लगातार हो रही बारिश के चलते नगर पंचायत के मोहल्ला गढ़ी निवासी आदिल और नदीम के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान की छत गिरने से घर का सामान मलबे में दब गया। सूचना मिलने पर मकान मालिक रिश्तेदारी से मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। गांव समैचीपुर चितार में भी बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। गांव निवासी अजूब मियां अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे, जबकि बच्चे बाहर लेटे हुए थे।

इसी दौरान कच्चे मकान की कुछ छत का हिस्सा अचानक गिर गया। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि घर का सामान मिट्टी के मलबे में दब गया। प्रधान ताराबानो ने बताया कि मकान की छत गिरने की सूचना लेखपाल को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: बारिश में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी