वकील के घर घुसे बदमाशों ने की लूटपाट, मारी गोली
या। वकील के भतीजों ने जांबाजी दिखाते हुये ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास तमंचा और कुछ लूटा हुआ सामान भी बरामद किया गया। इन दोनो

फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर थाने के कुइयां गांव में एक वकील के घर घुसे बदमाशों ने जबरदस्त तांडव मचाया। सरिया और तमंचों से लैस बदमाशों ने लूटपाट करते हुए फायरिंग की। वकील का एक भतीजा गोली लगने से, दूसरा सरिया लगने से घायल हो गया। वकील के भतीजों ने जांबाजी दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास तमंचा और कुछ लूटा हुआ सामान भी बरामद किया गया। इन दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घायल दोनों भतीजों का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ितों के मुताबिक पांच लाख रुपये की नगदी और जेवरात लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की।
घटना का विवरण
कुइयां गांव में शनिवार की रात करीब ढाई बजे बदमाशों ने वकील राजेश पाठक के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों के घर के अंदर दाखिल होने और शोरगुल की आवाज सुनने पर वकील के भतीजे इंजीनियर वैभव उर्फ लालू और शिक्षक भानु प्रकाश जाग गये। दोनों ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली भानु के बायें कंधे से लगते हुए निकल गई। दूसरे भतीजे वैभव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं हैं। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के ही लोग दौड़ पड़े और ग्रामीणों की मदद से वैभव और भानु ने बदमाशों का पीछा किया। दो बदमाशों को दबोच लिया। इसमें एक ने अपना नाम सीतापुर जिले के इमलिया थाना अंतर्गत बीबीपुर निवासी कुलवंत और दूसरे ने अपना नाम उमेश बताया। बदमाशों के पास से कुछ नगदी और कागजात भी बरामद किए गए। इन दोनों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कुइयां गांव में राजेश पाठक के घर पर तीन अज्ञात चोर घुसे थे। चोर चोरी के इरादे से घुसे थे। इसमें दो पुलिस की कस्टडी में हैं। इसमें एक सीतापुर जिले का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई कर रही है।
घायल भतीजों का इलाज
वकील के घर घुसे बदमाशों ने की लूटपाट, मारी गोली
खट-पट की आवाज सुनकर जागे भतीजे को मारी गोली ,दूसरे पर धारधार हथियार से किया हमला
पांच लाख नगदी और जेवरात लूट ले गए, लोहिया अस्पताल में घायलों का किया जा रहा इलाज
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


