तमंचा दिखाकर नगदी और मोबाइल छीना
लिस इसमें भी जांच कर रही है। सिलेंडर से आग लगने से घर में नुकसान मोहम्मदाबाद। करथिया निवासी पंकज के यहां उनकी भतीजी दोपहर में खाना बना रही थी तभी गैस

मोहम्मदाबाद। तमंचा दिखाकर नगदी और मोबाइल छीन लिया गया । एक गांव निवासी आकाश मंगलवार की रात पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे। वह मुख्य चौराहे से पैदल घर जा रहे थे। तभी एक एजेंसी के पास तीन बाइक सवारों ने तमंचा दिखाकर नगदी और मोबाइल छीन लिया। युवक मौके से भाग गये। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा दूसरे गांव निवासी बदन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई विक्रम को स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। ताजपुर रोड पर एक स्कूल के पास बाइक सवार लोगों ने रोक लिया। 1500 रुपये और मोबाइल छीन लिया। पुलिस इसमें भी जांच कर रही है। सिलेंडर से आग लगने से घर में नुकसान
आग लगने की घटना
करथिया निवासी पंकज के यहां उनकी भतीजी दोपहर में खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गयी। आग फैल गयी। ग्रामीणों ने दमकल के साथ पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण दौड़ पड़े। फैल रही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से घर की वायरिंग और कुछ बर्तन जल गये हैं। बड़ा हादसा टल गया है। गांव में काफी देर तक हलचल रही।
झगड़े की घटना
झगड़ा करने में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा
राजेपुर।उम्मेदपुर ढावे के पास रोडवेज बस से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर हरदोई से लौट रहे एक गांव के रहने वाले राहुल कुमार के साथ झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने हिमांशु और अभय को पकड़ लिया। इन दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गयी है। दोबारा झगड़ा न करे इसको लेकर हिदायत दी गयी है।
भूमि की हेराफेरी
फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन की हेराफेरी
राजेपुर। गैर आवाद गांव गोरखपुर में फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन की हेराफेरी का मामला सामने आया है। 13 बीघा से अधिक भूमि का फर्जी बैनामा तीन लोगों के नाम कराया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गयी है। अब पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। इसके बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


